संजय सेठ ने कराई स्कूटी की सवारी:रांची एयरपोर्ट पर 10 रुपए में मिलेगी चाय, 20 रु. में कॉफी, अवसर आउटलेट भी शुरू




रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को उड़ान यात्री कैफे शुरू हो गया। अब यहां यात्रियों को 10 रुपए में चाय मिलेगी। वहीं 20 रुपए में कॉफी और 20 रुपए में स्नैक्स मिलेगा। केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री राम मोहन नायडू ​किंजरापू ने इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने किड्स प्ले जोन और फ्लाइब्रेरी (लाइब्रेरी) का भी उद्घाटन किया। अवसर आउटलेट भी शुरू की गई, जहां झारखंड के सोहराई पेंटिंग और अन्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि रांची से जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और डालटनगंज को भी जल्दी ही हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री राम मोहन ने उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उड्‌डयन मंत्री को स्कूटी की सवारी कराई। उन्हें स्कूटी से एयरपोर्ट से काजू बगान हेहल स्थित अपने आवास पर ले गए। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। फिर उन्हें लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। स्कूटी संजय सेठ चला रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *