![]()
12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बेमेतरा जिले के स्कूल में पदस्थ पीटीआई टीचर है। जिसने कांग्रेस नेता को हाथ से लिखा हुआ पेपर दिया था। आरोपियों का नाम बेमेतरा निवासी जवाहर लाल और विकास सेन बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ करके पुलिस केस में आगे की जांच कर रही है। अब पढ़े NSUI नेता के पास कैसे पहुंचा पेपर कोतवाली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की शिकायत पर 17 मार्च 2026 को 12वीं का हिंदी प्रश्न पत्र लीक का केस दर्ज किया गया था। केस में जांच शुरु की गई और बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले पेपर लीक मामलें के मास्टर माइंड एनएसयूआई नेता वेणु कुमार जंघेल को गिरफ्तार किया गया। वेणु कुमार से पूछताछ में पता चला, कि उसको पेपर बेमेतरा जिले के ग्राम बोरतरा के हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ पी.टी.आई. जवाहर लाल कुर्रे ने दिया। ये पेपर हाथ से लिखा हुआ था। पेपर लेने के दौरान वेणु गोपाल और विकास सेन मौजूद थे। पुलिस ने जवाहर लाल कुर्रे के साथ पुलिस ने विकास सेन को भी गिरफ्तार किया है। बेमेतरा में पदस्थ केंद्र प्रभारी और कंट्रोलर जांच के दायरे में पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। बेमेतरा जिले में पदस्थ एग्जाम कंट्रोलर और केंद्र अध्यक्ष पुलिस के जांच के रेडार में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस केस से संबंधित और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पेपर से 10 घंटे पहले टेलीग्राम में लीक हुआ था प्रश्न पत्र 13 मार्च की रात को टेलीग्राम में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने का मैसेज आया था। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली। इसके बाद ये इमेज वाला मैसेज 15 मिनट में 15,000 से अधिक स्टूडेंट के मोबाइल पर पहुंच गया। इमेज के दो पन्नों पर 15 सवाल थे। पहले पेज के कॉर्नर पर लिखा था B। सभी 15 सवाल हाथ से लिखे गए थे, लेकिन लिखाई का पैटर्न बिल्कुल असली क्वेश्वचन पेपर की तरह था। 14 मार्च को हिंदी का पेपर था, उसके ठीक 10 घंटे पहले सोशल मीडिया में लीक हुआ था। आरोपियों के खिलाफ जांच जारी: पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा ने बताया, कि पेपर लीक केस में जांच जारी है। आने वाले दिनों में कुछ और लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस केस में आरोपियों की संख्या बढ़ेगी।
Source link
12वीं हिंदी पेपर-लीक…NSUI नेता को पेपर देने वाले अरेस्ट:PTI टीचर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम में बेचा गया था पेपर














Leave a Reply