कोडरमा में लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:बिजली कनेक्शन की सिक्योरिटी मनी वापस करने के एवज में मांगी थी घूस




कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी की टीम ने की है। गिरफ्तार लाइनमैन की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में कार्यरत है। शिकायतकर्ता डोमचांच के सपही निवासी राजू यादव ने एसीबी को बताया कि उनका डोमचांच प्रखंड के नीरू पहाड़ी के पास एक ऐश ब्रिक प्लांट था। उन्होंने इस प्लांट के लिए कुछ साल पहले एक व्यावसायिक बिजली कनेक्शन लिया था। 1 लाख 20 हजार रुपए की सिक्योरिटी मनी की थी जमा प्लांट घाटे में जाने के कारण राजू यादव ने इसे 2025 में बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कनेक्शन कटवाने और कनेक्शन के समय जमा की गई 1 लाख 20 हजार रुपए की सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय से संपर्क किया। राजू यादव को सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। इसी दौरान उनकी मुलाकात लाइनमैन सुनील से हुई। सुनील ने कनेक्शन रद्द करने और सिक्योरिटी मनी वापस करने के एवज में उनसे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई राजू यादव रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हजारीबाग स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद, एसीबी की टीम गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय के पास पहुंची। कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर राजू यादव ने सुनील को तय रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए दिए। जैसे ही सुनील ने पैसे लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, एसीबी की टीम सुनील को बिजली कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में सतर्कता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *