जूनियर एडिटर सीजन आठ में जिले की नौ छात्राए चयनित




भास्कर न्यूज | गढ़वा दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भारत की सबसे बड़ी स्कूल स्तरीय रचनात्मक प्रतियोगिता जूनियर एडिटर सीजन 8 में गढ़वा शहर के आर के पब्लिक स्कूल, जी एन कॉन्वेंट स्कूल तथा बी एन टी संत मेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के 12 प्रमुख राज्यों के 80000 तथा गढ़वा शहर के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच कराए गए इस प्रतिस्पर्धा में गढ़वा शहर के 9 होनहार विद्यार्थियों ने सिटी टॉप बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वही बीएनटी संत मेरी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी जूनियर एडिटर आठ में गढ़वा जिला के स्कूलों के बेस्ट कोऑर्डिनेटर चुने गए हैं। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर बुधवार को विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां विजेता छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत और उनकी सृजनात्मक क्षमता को सराहा गया।प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों को पार करते हुए आरके पब्लिक स्कूल को कक्षा सप्तम की छात्रा लावण्या कुमारी ने कैटेगरी ए में क्लास सिटी टॉपर रही है। वहीं कक्षा नवम की छात्रा अक्षरा सिग्रीवाल कैटेगरी बी में, जी एन कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा सप्तम की छात्रा कुमारी अनुष्का रानी ने कैटेगरी ए में, कक्षा नवम की छात्रा अंजली कुमारी कैटेगरी बी में, बीएनटी संत मेरी स्कूल के कक्षा षष्ठम की छात्रा सान्वी उपाध्याय कैटेगरी ए में, कक्षा अष्टम की छात्रा दीक्षा मौर्या कैटेगरी बी में, कक्षा दशम की छात्रा माही कुमारी कैटेगरी सी में, कक्षा बारहवीं की छात्रा अंशु कुमारी (अपने कैटेगरी में स्टेट टॉपर रही है) कैटेगरी डी में क्लास टॉपर तथा सिटी टॉपर रही है। उक्त छात्राओं ने अपने-अपने स्कूल का मान बढ़ाया है। जूनियर एडिटर सीजन 8 में रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा बेस्ट कोऑर्डिनेटर को स्कूल परिसर में ही कार्यक्रम आयोजित कर दैनिक भास्कर पलामू पर क्षेत्र के प्रसार प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने सिटी विनर और वेस्ट कोऑर्डिनेटर को विशिष्ट पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा: विजेता छात्र-छात्राओं ने कहा कि क्षेत्र में यह प्रतियोगिता अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। वहीं आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। आरके पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अलखनाथ पांडेय, जी एन कान्वेंट स्कूल गढ़वा के डायरेक्टर मदन प्रसाद केसरी तथा बी एन टी संत मेरी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक ही शहर से 9 सिटी टॉपर्स का निकलना वास्तव में गर्व का विषय है। जूनियर एडिटर सीजन 8 की यह सफलता न केवल इन विद्यार्थियों के व्यक्तिगत कौशल को दर्शाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *