![]()
भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले के ग्राम पंचायत सीनी, मुंडाटांड एवं ऊपर दुगनी में बुधवार को पीएम जनमन एवं द -जगुआ के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन किया गया। शिविर में पेंशन विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, जेएसएलपीएस एवं मनरेगा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत सीनी में कुल 359 लाभुकों द्वारा आवेदन समर्पित किए गए, जिनमें से 246 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत मुंडाटांड में 91 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 67 लाभुकों को सीधे योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच धोती एवं साड़ी का भी वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, मुखिया प्रतिनिधि, प्रखंड समन्वयक गणेश महतो, नोडल पदाधिकारी सावन सोए, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा सोरेन एवं कनीय अभियंता नमी सिंह मुंडा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
पीएम जनमन व द-जगुआ शिविर में ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लाभुकों ने किया आवेदन















Leave a Reply