राजनगर| जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार के निर्देश पर राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को ब्लड बैंक सदर अस्पताल सरायकेला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सोरेन, बीडीओ मलय कुमार, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा, डॉ. एस.एम. देमता, शिव कुमार सिंह, चिंता कुमारी, मनोज कुमार महतो, रुपेश महतो, रजनी हेस्सा एवं विजय कुमार का योगदान रहा।
Source link
राजनगर प्रखंड कार्यालय में हुआ 25 यूनिट रक्त संग्रह












Leave a Reply