![]()
झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची में गुरुवार को दिन भर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में गर्मी, उमस, आंधी और बारिश का मिला-जुला असर जारी रहेगा। राज्य के 4 जिले पलामू, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सुबह से तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कई इलाकों में दोपहर बाद आंधी, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है।
7 जिलों को छोड़ अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा वहीं, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 27 मई तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में किया गया रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में पलामू में 43.4 डिग्री, जमशेदपुर में 41.8 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और चाईबासा में 42.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस नामकुम में दर्ज किया गया। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 10.2 एमएम पंचेत (धनबाद) में दर्ज की गई।
Source link
झारखंड के 4 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:आज 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में 27 मई तक हो सकती है वर्षा













Leave a Reply