धनबाद में माफिया राज के खिलाफ आजसू का प्रदर्शन, फूंका राज्य सरकार का पुतला



सिटी रिपोर्टर | बोकारो धनबाद के लोयाबाद में कोयला माफिया की ओर से आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमले तथा वरिष्ठ नेता रजनी रवानी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को आजसू पार्टी ने बोकारो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने की। इस दौरान नेताओं ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद में माफिया राज, अवैध कोयला खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजसू कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र और जन आवाज पर सीधा हमला है। आजसू पार्टी हिंसा और भय की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सड़क से सदन तक जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध, माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। मांग किया कि लोयाबाद हमले में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, पुलिस-माफिया गठजोड़ की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा रजनी रवानी को तुरंत रिहा किया जाए। मौके पर केंद्रीय सचिव लक्ष्मण प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य सुशेन रजवार, रितिक रजक, उपाध्यक्ष नरेश महतो, सचिव बंकु बिहारी सिंह, नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, रंजीत वर्णवाल, मिथिलेश महतो, बीरेन्द्र हरि, राजेश बोराल आदि थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *