बोकारो | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित पीड़ितों के मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीएम प्रांजल ढांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा शालिनी खलखो समेत पीड़ितों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित 71 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान का सत्यापन आयोग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जिले में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित फाइलों की जांच करने, एक इंडेक्स पंजी तैयार करने तथा सेक्टर-9 एवं माराफारी थाना में सिख दंगों से जुड़े सभी रिकॉर्ड की जांच का निर्देश दिया। उपायुक्त ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और उनके व्यवस्थित संधारण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ितों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने एवं इसकी नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
Source link
सिख दंगा पीड़ितों के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश












Leave a Reply