बीजीएच में योलो हेल्थ एटीएम का डेमो प्रस्तुत



बोकारो | स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से सरल, तीव्र व सुलभ बनाने की दिशा में बोकारो में अत्याधुनिक योलो हेल्थ एटीएम का विशेष डेमो कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीजीएच परिसर में लाइव डेमो में 60 से अधिक स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच प्रदर्शित की गई। कंपनी के अधिकृत पार्टनर ने बताया कि इस प्रणाली में रैपिड टेस्ट की सुविधा भी है, जिससे ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, ईसीजी, ऑक्सीजन लेवल, बॉडी फैट जैसी कई जरूरी जांच कुछ मिनटों में हो जाती है। रिपोर्ट तुरंत डिजिटल रूप में मिल जाती है। जानकारी दी गई कि सिर्फ हेल्थ एटीएम ही नहीं, बल्कि हेल्थ बैक जैसा पोर्टेबल स्वास्थ्य जांच सिस्टम भी उपलब्ध है। इसे सहिया या फील्ड हेल्थ वर्कर आसानी से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में घर-घर ले जा सकते हैं। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग और प्रारंभिक डायग्नोसिस को मजबूती मिलेगी। यह समाधान हेल्थ एटीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *