![]()
रामगढ़ पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई गोलीबारी के मामले में राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक करमाली उर्फ नेपाली को पतरातू क्षेत्र से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ राघवेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक करमाली उर्फ नेपाली पतरातू थाना क्षेत्र के उच्चरिंगा में देखा गया है। इस सूचना के आधार पर रामगढ़ एसपी को अवगत कराया गया, जिसके बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक करमाली को आंगनबाड़ी उच्चरिंगा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक करमाली ने बताया कि वह पहले अमन साव गैंग के लिए काम करता था, लेकिन वर्तमान में राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा है। उसने 29 मार्च 2026 को एम.जी.सी.पी.एल. कंपनी (रेलवे ओवर ब्रिज) पर फायरिंग और बम फेंकने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके अलावा, 12 अप्रैल 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में राहुल दुबे के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलीबारी की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में भी उसकी भूमिका थी। पुलिस ने दीपक करमाली की निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल भी बरामद की है। उसे पतरातू थाना कांड संख्या BNS के तहत रंगदारी और आर्म्स एक्ट के आरोपों में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
Source link
रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार:अल्ट्राटेक प्लांट गोलीबारी मामले में रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई















Leave a Reply