एमसीबी बोर्ड परीक्षा परिणाम पर सीएम साय ने जताई नाराजगी:बोले- खराब प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई, जल्द होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रदेश में सबसे निचले स्थान पर आने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चिरमिरी दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिले का प्रदर्शन ‘डाउन’ गया है और इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर औसतन 30 छात्र-छात्राओं पर एक शिक्षक उपलब्ध है, जबकि छत्तीसगढ़ में 21 बच्चों पर एक शिक्षक है। इस अनुपात के हिसाब से छत्तीसगढ़ की स्थिति देश में काफी बेहतर है। खराब परिणाम आना चिंताजनक इसके बावजूद कुछ जिलों में इस तरह के खराब परिणाम आना चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की जायेगी:मुख्यमंत्री साय उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही पांच हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही, युक्तिकरण प्रक्रिया के माध्यम से सभी स्कूलों में शिक्षकों की समान व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी न रहे। CM बोले-परीक्षा परिणामों की समीक्षा की जाएगी मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि एमसीबी जिले के परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *