![]()
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझमें अभी युवाओं जैसी उर्जा है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हूं। अपने विधानसभा के साथ प्रदेश में काम करना चाहता हूं। पूरे प्रदेश में लोगों से मिलने के लिए दौरा किया, जिसकी जानकारी पार्टी को भी है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने टीएस सिंहदेव की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी को लेकर कहा था कि टीएस बाबा को दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। यहां युवा काम कर रहे हैं। युवाओं को मौका मिलना चाहिए। टीएस बाबा बड़े नेता हैं। डिप्टी सीएम रहे, सीईसी के मेंबर भी हैं। देश में जहां जवाबदेही मिलती है, जाकर काम करते हैं, उन्हें दिल्ली जाकर काम करना चाहिए। सिंहदेव बोले-प्राथमिकता में सरगुजा
टीएस सिंहदेव ने दुहराया कि मेरी प्राथमिकता में अंबिकापुर है और सरगुजा की सीटें हैं। मैं अपना चुनाव भी हारा और सरगुजा संभाग की सभी विधानसभा एवं लोकसभा की सीटें भी हम हारे। अभी खाली समय है तो प्रदेश का दौरा कर कांग्रेसजनों से मुलाकात की। इसकी जानकारी सभी को है। सिंहदेव के प्रदेश दौरे के बाद बयानबाजी
टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष की जवाबदेही के लिए तैयार हैं। इसके बाद वे दक्षिण छत्तीसगढ़ के दौरे पर कई दिनों तक रहे और कांग्रेसजनांे से मुलाकात की। वहां कांग्रेस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सिंहदेव के इस दौरे को लेकर कयास भी लगने लगे हैं। दीपक बैज का बयान भी प्रदेशाध्यक्ष के पद की दावेदारी के संदर्भ में ही आया है।
नेताम बोले-कांग्रेस में अंतर्कलह
प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने दीपक बैज एवं टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है। सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव को कांग्रेस ने यूज किया। कांग्रेस यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है। नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। हम सब लोगों को निबटाने में भी उनका बड़ा योगदान था। इसका खामियाजा उन्ही को भुगतना पड़ा। नेताम ने सिंहदेव को सतर्क हो जाने की भी सलाह दी है।
Source link
सिंहदेव बोले-मुझमें युवाओं वाली उर्जा, बैज बन सकते हैं सीएम:कहा-पहली जवाबदेही अपने कार्यक्षेत्र में काम करें, नेताम बोले-कांग्रेस में अंतर्कलह
















Leave a Reply