![]()
मनेंद्रगढ़ क्षेत्र केकठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 150 बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद गोदाम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय गोदाम परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और तेंदूपत्ता से भरी बोरियां उसकी चपेट में आ गईं। गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देरी स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल टीम देर से मौके पर पहुंची, तब तक बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता जल चुका था। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कई लोगों ने अपने स्तर पर पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। शॉर्ट सर्किट की आशंका वन विभाग के एसडीओ के. एस. खूंटे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम की बिजली व्यवस्था की जांच कराई जा रही है। विभागीय टीम फिलहाल नुकसान का आकलन कर रही है। लाखों के नुकसान की आशंका तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन होने की वजह से गोदाम में बड़ी मात्रा में सामग्री रखी गई थी। आगजनी से विभाग को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विभागीय टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
Source link
मनेन्द्रगढ़ के कठौतिया वनोपज गोदाम में भीषण आग:150 बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, लाखों का नुकसान















Leave a Reply