![]()
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ मिलकर बिजली ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत आपूर्ति में कटौती से डगनिया और आसपास के इलाके के लोग काफी परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी स्थानीय लोगों के साथ विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। धरने में शामिल कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि बार-बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गर्मी में बिजली नहीं रहने से दिन और रात दोनों समय हालात मुश्किल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और कटौती की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा।
Source link
भीषण-गर्मी में बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर उतरे:डगनिया बिजली ऑफिस के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस पूर्व विधायक,बिजली आपूर्ति सुधार की मांग















Leave a Reply