ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : रजक




चंदनकियारी | मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चंदनकियारी के दामुडीह, भुइंयाडीह टोला पीडब्ल्यूडी रोड से अड़ीता तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री सह विधायक उमाकांत रजक ने की। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ने वाला माध्यम है। मजबूत आधारभूत संरचना किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क की मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर बासुकी माहथा, हिक्कमत अंसारी, कार्तिक रजवार, उत्तम सिंह, जाफर अंसारी, रमण माहथा, धरतीधर माहथा, शमसुद्दीन अंसारी, प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, मथुर गोप, महेश माहथा, निवास माहथा, अलंग आदि थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *