सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का समापन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो सीबीएसई 10वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हुईं। 15 मई से आयोजित इन परीक्षाओं के अंतिम दिन गुरुवार को जिले के सभी पांच परीक्षा केन्द्रों पर कुल 467 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। वहीं 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के अनुसार, डीपीएस बोकारो स्थित सेंटर पर कुल पंजीकृत 180 में से 149 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीपीएस चास में 68 में से 54, चिन्मय में 153 में 129, एमजीएम स्कूल में 100 में से 76 तथा डीएवी सीसीएल ढोरी में पंजीकृत 67 से 59 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डॉ. गंगवार ने बताया कि जिला प्रशासन, सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा वीक्षकों के सहयोग से परीक्षाएं पूर्णतया कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं। उन्होंने उक्त सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने इसी साल से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करना शुरू किया है। फरवरी-मार्च में हुई पहली परीक्षा अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *