अनजान व्यक्ति लालच देकर पास बुलाए तो हरगिज ना जाएं : थाना प्रभारी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बच्चों की मुट्ठी में ही देश का भविष्य छिपा है। यदि हमारी भावी पीढ़ी सुरक्षित रहेगी, तभी देश का कल सुरक्षित रहेगा। आज के समय में न केवल छात्राओं को, बल्कि छात्रों को भी स्पर्श संबंधी मामलों को लेकर बेहद सजग, सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह बातें सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने कही। वह डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में गुरुवार को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम शामिल हुईं। बाल-सुरक्षा के इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बच्चों को अच्छे और गुड टच, बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने छोटी बच्चियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कोशिश करें कि अकेले कहीं न जाएं और अजनबियों से हमेशा सावधान रहें। यदि कोई अनजान व्यक्ति टॉफी या किसी अन्य चीज का लालच देकर कहीं ले जाने का प्रयास करे, तो उसके साथ हरगिज न जाएं। स्पर्श के संवेदनशील मामलों पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मां को छोड़कर घर के अन्य रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों, पड़ोसियों और शिक्षकों आदि की भी अपनी सीमाएं होती हैं, इसलिए बच्चों को हमेशा सावधान रहना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *