बीजीएच के डॉक्टर से की 34 हजार की ठगी



बोकारो | साइबर ठगों ने बीजीएच के चिकित्सक डॉ. हितेश ठाकुर से 34 हजार रुपए की ठगी की है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने ऑनलाइन 20 हजार रुपए का मोबाइल खरीदा और उसका पेमेंट किया। लेकिन प्रोडक्ट सही नहीं मिला। उन्होंने कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल किया। उनकी समस्या सुनने के बाद कस्टमर केयर में बैठे साइबर ठग ने समस्या के समाधान के लिए एक लिंक भेजा। डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल को ठगों ने हैक कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *