केतार| परती कुशवानी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल बसकटिया टोला में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। टोला मोड़ पर उदय यादव के घर के पास लगा एकमात्र चापाकल बीते एक वर्ष से खराब पड़ा है। जिससे करीब 10 परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चापाकल बंद होने के कारण उन्हें पीने का पानी दूर-दराज के जलस्रोतों से लाना पड़ता है। भीषण गर्मी में हालात और भी बदतर हो गए हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया।
Source link
केतार में एक साल से चापाकल खराब, परेशानी













Leave a Reply