बेटी के ससुराल पहुंची महिला से मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती



गढ़वा| मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में गुरुवार की शाम मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला गांव निवासी विजय चौधरी की पत्नी पचिया देवी है। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पचिया देवी की पुत्री रीमा देवी की शादी हासनदाग गांव निवासी रामनाथ चौधरी के पुत्र अनिल कुमार चौधरी के साथ हुई है। बताया गया कि घर के बंटवारे को लेकर रीमा देवी के साथ उसके ससुर रामनाथ चौधरी, सास सीता देवी, देवर सुनील चौधरी व गोतनी ललिता देवी द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना पचिया देवी को मिली थी। सूचना मिलने के बाद गुरुवार की शाम पचिया देवी अपने पति विजय चौधरी के साथ बेटी के ससुराल हासनदाग गांव पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना में पचिया देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं विजय चौधरी, अनिल कुमार चौधरी व रीमा देवी को मामूली चोट आई है। घटना को लेकर अनिल कुमार चौधरी ने मेराल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *