सरायकेला-खरसावां में भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर से टकराई हाइवा, चालक व खलासी की मौके पर मौत, पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर निकाला शव




सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही हाइवा चालक और खलासी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, केबिन में फंसे दोनों चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हाइवा (संख्या JH05AN4390) तेज गति से पीछे से आई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के केबिन में चालक और खलासी बुरी तरह फंस गए और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केबिन पूरी तरह पिचक गया था। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को भी सुचारू कराया। पहचान नहीं, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चांडिल अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *