![]()
देवघर पुलिस ने शहर में सक्रिय मोबाइल झपट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 11 महंगे मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल छीनने की लगातार घटनाओं से लोगों में भय का माहौल था। हाल ही में सत्संग मोड़ और पटेल चौक के पास हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर और एसडीपीओ देवघर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी किए गए मोबाइल को देवघर की एक दुकान में ले जाकर लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उनका लॉक तोड़ा जाता था। लॉक तोड़ने के बाद इन मोबाइल फोन को अन्य लोगों को बेच दिया जाता था। कुछ चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल साइबर अपराधों में भी किया जा रहा था। अनिकेत का रहा है पहले से आपराधिक इतिहास गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिकेत कुमार, विजय कुमार, अमन चौधरी और विकी महता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अनिकेत कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, 11 महंगे मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
Source link
देवघर पुलिस ने मोबाइल झपट्टा गिरोह का किया खुलासा:चार अपराधी गिरफ्तार, 11 फोन-लैपटॉप बरामद; साइबर अपराध में करते थे उपयोग













Leave a Reply