![]()
हहजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के गया रोड पर देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में दुकानदारों को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू की। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात गया रोड स्थित दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में ‘केशरी हार्डवेयर’ के संचालक संतोष कुमार को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनकी दुकान में रखा करीब 4 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा धर्मदेव साव और विजय साव की सब्जी दुकानों को भी भारी क्षति पहुंची। धर्मदेव साव की दुकान में लगभग 1.5 लाख रुपए और विजय साव की दुकान में करीब 1.30 लाख रुपए का सामान जल गया। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले आशीष केशरी का ठेला भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहा है ताकि आग लगने की सही वजह का पता लगाया जा सके। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Source link
बरही में चार दुकानों में लगी आग, जलकर हुईं राख:लाखों के नुकसान का अनुमान, शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका














Leave a Reply