परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में समर कैंप




गुमला| महिला महाविद्यालय गुमला में शुक्रवार को विश्व जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम महिला महाविद्यालय सेंटर फॉर सोशल एंड एनवायरमेंटल रिसर्च और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस वर्ष यह दिवस वैश्विक प्रभाव हेतु स्थानीय स्तर पर कार्य थीम पर आधारित रहा। इसके जरिए पृथ्वी के बेहतर भविष्य के लिए स्थानीय स्तर पर पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के महत्व को समझाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रसन्नजीत मुखर्जी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। जैव विविधता के ह्रास को रोकने के लिए हर समाज और समुदाय को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने पर्यावरण को बचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी ने सतत जीवनशैली अपनाने और जैव विविधता की रक्षा करने की शपथ भी ली। गुमला|गुमला परमबीर अल्बर्टा एक्का स्टेडियम में 12 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पहले दिन स्पोर्ट् अकादमी के निर्देशक सैयद जुन्नु रेन ने कहा कि समर कैंप बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है। तथा यह समय छात्रों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त होकर आराम करने और अपने खाली समय का आनंद लेने का मौका देता है फुटबॉल ,हैंडबॉल, कुइज, प्रतियोगिता में लोगों ने भाग लिया है समर कैंप में आने वालों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। समर कैंप में आने वालों का नाम इस प्रकार है अमित साहू ,विक्रम राज ठाकुर, सद्दाम अंसारी, अल्तमश अंसारी, अमन अंसारी, अकेबुल अंसारी,प्रीति रोशन, सोनाली टोप्पो ,आयुष आकाश वर्मा, अक्षय खालको, सोहानी कुमारी, अतहर बिराज सिंह आदि। गुमला|राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखण्ड प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गुमला जिला के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव आगामी 24 मई 2026 दिन रविवार को समय दिन के 12:00 बजे नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार में सम्पन्न होगी। इस तरह गुमला में इस भीषण गर्मी में भी नए जिला अध्यक्ष की चुनावी रणनीति का पारा (सरगर्मी) काफी बढ़ गई है, जानकारी महेश लाल ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *