कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सम्मेलन की तैयारी



बगोदर| रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 29 मई को आयोजित होने वाले पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में शुक्रवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा पूर्ववर्ती छात्र समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने की। इस दौरान के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में रजिस्ट्रेशन, स्वागत व्यवस्था, प्लेसमेंट रिपोर्ट, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए पूर्ववर्ती छात्र समिति के सचिव प्रभाष रंजन, कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य प्रसाद सिन्हा तथा सदस्य डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल ने अहम भूमिका निभाई। बैठक में सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार सुमन, सर्वेश कुमार शुक्ला, रामबाबू सिंह, प्रशांत कुमार, कुंदन, चंद्रशेखर प्रसाद रजक, कमलेश पांडेय, योगेंद्र कुमार, संगीत शिक्षक ऋषभ कुमार, सोनू रविदास, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, श्लेष कुमार, मंतोष प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा एवं भगवान साव मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *