आईआईएम में ‘समर प्रोग्राम’ का समापन



सिटी रिपोर्टर } आईआईएम रांची में 5 दिवसीय आवासीय ‘समर प्रोग्राम इन मैनेजमेंट’ का शुक्रवार को समापन हो गया। 18 से 22 मई 2026 तक चले इस विशेष कार्यक्रम में एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी के 40 से अधिक अंडरग्रेजुएट छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को बिजनेस स्ट्रेटजी, लीडरशिप और फाइनेंशियल एनालिसिस जैसे आधुनिक मैनेजमेंट डोमेन्स से रूबरू कराना था। निदेशक प्रो. दीपक श्रीवास्तव ने कहा ​कि “विज्ञान जहां बुनियादी वास्तविकताओं पर आधारित है, वहीं मैनेजमेंट की पढ़ाई दृष्टिकोणों से जुड़ी वास्तविकताओं से निपटना सिखाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *