गुमला में 35 करोड़ रुपए से बनेंगी चार सड़कें और 12 पुल



गुमला| सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन बैच-II एवं III (2025-26) के तहत गुमला-लोहरदगा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए करीब 35.54 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद सुखदेव भगत को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि सांसद क्षेत्र में कुल 4 सड़क योजनाएं और 12 पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के तहत लगभग 13.25 किलोमीटर सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की अनुमानित लागत 35.54 करोड़ रुपये तय की है। स्वीकृत योजनाओं में बिशुनपुर, घाघरा, डुमरी और किस्को प्रखंड के कई महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। विशेष रूप से दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में हाई लेवल ब्रिज और संपर्क सड़कों के निर्माण से बरसात के दिनों में लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्वीकृत योजनाओं में बिशुनपुर क्षेत्र के समंदरी से अपर लोढ़पाठ, जहूप मोड़ से जहूप और अंबाकोना से बरपाठ सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं घाघरा क्षेत्र में खुखराडीह से भेलवाडीह सड़क तथा कई हाई लेवल पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। डुमरी और किस्को प्रखंड में भी पुल निर्माण की महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताR है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *