आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल 21 मई से अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर डीआईओएस चंद्रशेखर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि सरकारी स्कूलों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवक
.
पहले पढ़िये क्या है आदेश
मौसम विभाग द्वारा दी गई हीटवेव, अत्यधिक तापमान, प्रतिकूल मौसम की चेतावनी को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों को अगले एक सप्ताह तक बंद रखने का आदेश दिया है।

डीआईओएस चंद्रशेखर के अनुसार, आईसीएससी, सीबीएससी, मदरसा बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 21 मई से एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। इस कारण विद्यालय 20 मई से बंद हैं। आगरा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3°C और न्यूनतम तापमान 28.2°C रहा।

गर्मी स्कूल जाने वाले बच्चों का हो रहा हाल बेहाल।
मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन आगरा में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। दिन ही नहीं, रात भी इस सीजन की गर्म रही। 1.9°C की बढ़ोत्तरी के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4°C पर पहुंच गया।
आगरा में लू के थपेड़ों और शरीर को झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक हो गया है। रात भी तपने लगी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3°C अधिक है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं।

आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप है।
हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 24 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी।














Leave a Reply