AIBE & PTRSU Exam Date Change



राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर जिला इकाई की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने एल.एल.बी. प्रथम एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा तिथियों में संशोधन कर दिया है। संगठन ने इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया है।

.

दरअसल, 7 जून को बार काउंसिल द्वारा आयोजित AIBE-21 परीक्षा प्रस्तावित थी, जबकि इसके ठीक अगले दिन 8 जून सुबह 8 बजे एलएलबी अंतिम वर्ष छठवें सेमेस्टर का टैक्सेशन लॉ का पेपर निर्धारित था। कई छात्रों के परीक्षा केंद्र भोपाल, नागपुर समेत अन्य शहरों में होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी नहीं मिल पा रहा था।

इसी समस्या को लेकर NSUI रायपुर जिला इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। संगठन की मांग पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, जिसके तहत 8 जून को होने वाली परीक्षा अब 27 जून को आयोजित की जाएगी।

NSUI जिला अध्यक्ष के शांतनु झा निर्देशानुसार जिला महासचिव के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया था। इस दौरान जिला महासचिव , जिला उपाध्यक्ष, सोहेल भीनसरा, श्रद्धा राजपूत, ऋषिका, प्रिया सहित बड़ी संख्या में एलएलबी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार

जिला महासचिव गोल्डी वर्मा ने कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) एवं समस्त विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संवेदनशील निर्णय लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *