हिसार/पानीपत.
हरियाणा के कई शहरों की हवा दिल्ली की हवा से भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। राकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकार्ड में वीरवार देर शाम तक प्रदेश के छह शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे।
गुरुग्राम जिले के पंचगांव में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। इस स्तर पर हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। देश के टाप-12 प्रदूषित शहरों में पंचगांव दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, मानेसर का एक्यूआइ 343, बहादुरगढ़ का 342, गुरुग्राम का 331, हिसार का 327 और बल्लभगढ़ का 316 दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हिसार सबसे तेज प्रदूषित होते शहरों में टाप पर पहुंच गया है।
हरियाणा में प्रदूषण-
देश में दूसरे नंबर पर पंचगांव: CPCB के बुलेटिन के अनुसार पंचगांव में 24 घंटे का औसतन AQI 406 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।
एनसीआर के 6 शहर बहुत खराब जोन में: गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, मानेसर, हिसार और चरखी दादरी में हवा का स्तर 300 के पार पहुंच चुका है।
मध्यम और खराब हवा वाले शहर: रोहतक (294), कुरुक्षेत्र (289), सोनीपत (277), जींद (268) और अंबाला (271) में हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
पंचकूला और पलवल में थोड़ी राहत: राज्य भर में धुंध के बीच केवल पंचकूला (AQI 68) और पलवल (AQI 98) में ही हवा 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज हुई है।














Leave a Reply