ATM मशीन पर पानी डालकर ईंट से स्क्रीन तोड़ी, VIDEO:सेवराई में बोतल लेकर एटीएम में घुसा व्यक्ति, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना




सेवराई के भदौरा स्थित यूनियन बैंक परिसर के एटीएम में सोमवार देर रात तोड़फोड़ की गई। इस घटना में एटीएम की स्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संचालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सतरामगंज बाजार, सेवराई निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता हिताची कंपनी की फ्रेंचाइजी के तहत एटीएम का संचालन करते हैं। उनकी एक एटीएम शाखा भदौरा में यूनियन बैंक के पास स्थापित है। एटीएम मशीन पर पानी डालकर स्क्रीन तोड़ा आरोप है कि सोमवार रात करीब एक बजे एक व्यक्ति एटीएम के अंदर घुसा। उसने पहले पानी की बोतल से मशीन पर पानी डाला, फिर ईंट से वार कर एटीएम की स्क्रीन तोड़ दी। पीड़ित संचालक ने बताया कि यह पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई तोड़फोड़ फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से एटीएम स्क्रीन पर ईंट मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस तोड़फोड़ के कारण एटीएम सेवा बाधित हो गई है और संचालक को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अभिषेक कुमार गुप्ता ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *