Ayodhya Farmer Registration Drive Misses Target


विजय पाठक | अयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन के निर्देश पर तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन किसानों की अपेक्षित भागीदारी नहीं मिलने से अब तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। शासन द्वारा 15 मई तक विशेष अभियान चलाकर सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद हजारों किसान अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं।

जिले में कुल 4 लाख 26 हजार 717 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जानी है। इनमें से अब तक लगभग 3 लाख 42 हजार किसानों की आईडी बन चुकी है, जबकि 84 हजार 717 किसान अभी भी रजिस्ट्री नहीं करा सके हैं। प्रशासन और कृषि विभाग लगातार किसानों को जागरूक करने में जुटा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और किसानों की उदासीनता के चलते लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई आ रही है।

उप कृषि निदेशक डॉ. पी. के. कनौजिया ने बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी किसानों की फार्मर आईडी तैयार हो, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि 15 मई से फार्मर आईडी को अनिवार्य किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक सभी किसानों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी कारणों से फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल अगले तीन दिनों तक बंद रहेगा, जिसके चलते इस अवधि में रजिस्ट्रेशन कार्य नहीं हो सकेगा। पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद अभियान फिर से चलाया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार किसान पंचायत भवन, जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग कार्यालय, बीज भंडार और निकटतम सहकारी समितियों में जाकर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा तहसील क्षेत्रों के गांवों में राजस्व, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा सीएससी के कर्मचारी भी इस कार्य में लगाए गए हैं। किसानों से आधार कार्ड और खतौनी के साथ पहुंचकर जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की गई है, ताकि वे भविष्य में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *