![]()
बरेली कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में प्रवेश का बिगुल फूंक दिया है। कॉलेज प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी। छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय अपने सभी दस्तावेज तय
.
इन कोर्सों में खुले प्रवेश के रास्ते कॉलेज ने बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बी.लिब, एम.लिब, एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी), एमएससी (एनवायरमेंट), एमएड और विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने हिदायत दी है कि आवेदन की आखिरी तारीख के बाद कोई भी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्र समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें।
सीटों का गणित: बीबीए में सबसे ज्यादा 240 सीटें कॉलेज ने विभिन्न कोर्सों के लिए सीटों का ब्यौरा भी जारी कर दिया है। इसके तहत बीबीए में 240, बीसीए में 160, बीकॉम ऑनर्स में 160, बी.लिब में 60, एम.लिब में 40, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 30, एमएससी एनवायरमेंट में 40 और एमएड में 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनके अलावा यूजी और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।
प्रमाणपत्रों के लिए सख्त नियम लागू इस बार डिजिटल दस्तावेजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल ऑनलाइन जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। इसके अलावा ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाएगी, जिससे मेरिट में उन्हें लाभ मिल सके।
बीसीए के लिए गणित अनिवार्य, पर्यावरण के अंक नहीं जुड़ेंगे प्रवेश के लिए कुछ विशेष अर्हताएं भी तय की गई हैं। बीसीए में दाखिला लेने के लिए छात्र के पास 12वीं में गणित विषय होना जरूरी है, जबकि अन्य कोर्सों में किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों को ध्यान रखना होगा कि वे केवल मुख्य विषयों के अंक ही जोड़ें। पर्यावरण शिक्षा जैसे वैकल्पिक विषयों के अंक मेरिट बनाने के लिए कुल योग में शामिल नहीं किए जाएंगे।
डॉक्यूमेंट अपलोडिंग और गैप ईयर का ध्यान रखें आवेदन के दौरान तकनीकी बारीकियों का ध्यान रखना जरूरी है। सभी स्कैन किए गए दस्तावेजों का साइज 50 KB से 300 KB के बीच और फॉर्मेट JPG होना चाहिए। जिन छात्रों की पढ़ाई के बीच में गैप रहा है, उन्हें 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित गैप सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
हार्ड कॉपी जमा करना और हेल्पलाइन का सहारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी (हार्ड कॉपी) संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। छात्रों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेज ने हेल्पलाइन नंबर 7240943708 और ईमेल bcbhelp@sisums जारी किया है। छात्र किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह का बयान प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बरेली कॉलेज में स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) योजना के तहत संचालित होने वाले यूजी और पीजी के सभी कोर्सों के लिए कल से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छात्र http://bcb.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित विभागों में आवेदन पत्र जमा करेंगे, जिसके बाद विभाग स्तर पर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त मेरिट के आधार पर ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को विषय चयन और भुगतान प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो, इसके लिए तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
इन कोर्सों में मिलेगा मौका प्रोफेसर सिंह के अनुसार, यूजी स्तर पर बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स के साथ फैशन डिजाइनिंग, फोटोग्राफी और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। वहीं पीजी स्तर पर एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी एनवायरमेंट, एमएड और पीजी डिप्लोमा के अंतर्गत मॉडर्न अरेबिक, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्सों में प्रवेश के द्वार खुले हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए पंजीकरण विश्वविद्यालय द्वारा प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद प्रारंभ किए जाएंगे।













Leave a Reply