बैतूल नगर पालिका ने शहर में संभावित जल संकट से निपटने और गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में मौजूद 59 नलकूपों (ट्यूबवेल) को वैकल्पिक जल स्रोत के रूप में तैयार किया गया ह
.
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि वर्तमान में बैतूल शहर के 33 वार्डों में ताप्ती बैराज स्थित इंटेकवेल के माध्यम से पानी की टंकियां भरकर पेयजल सप्लाई की जाती है। इंटेकवेल पर 335 एचपी (HP) क्षमता की तीन मोटरें स्थापित हैं, जिनमें से एक को स्टैंडबाय पर रखा गया है, जबकि दो मोटरें रोटेशन के आधार पर फिल्टर प्लांट तक कच्चा पानी पहुंचाती हैं।

मोटर खराब होने पर नलकूपों से मिलेगा पानी
बीते दिनों ताप्ती बैराज की मोटरों के बार-बार जलने से शहर की पेयजल आपूर्ति कई बार बाधित हुई थी। सीएमओ ने बताया कि यदि भविष्य में मोटर पंप खराब होते हैं, पाइपलाइन में लीकेज होता है या बिजली बाधित होती है, तो यह वैकल्पिक व्यवस्था काम आएगी। इसके लिए निकाय क्षेत्र में स्थापित 59 नलकूपों और हैंडपंपों में 1 एचपी की मोटरें लगाई गई हैं, ताकि आपात स्थिति में सीधे नलकूपों से नागरिकों को पेयजल मिल सके।
आपात स्थिति में पार्षद से कर सकेंगे संपर्क
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर वे संबंधित वार्ड के पार्षदों से संपर्क कर इन नलकूपों के माध्यम से पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।
इन वार्डों में मौजूद हैं मोटरयुक्त नलकूप
नगर पालिका ने शहर के विभिन्न वार्डों में जिन प्रमुख स्थानों पर मोटरयुक्त नलकूप तैयार किए हैं, उनमें शामिल हैं…
सुभाष वार्ड: हनुमान मंदिर के पास और अंदर, मोफिल्स और सीताकुंड के पास, हाई स्कूल परिसर।
अर्जुन और दुर्गा वार्ड: भोला बसंत के घर के पास, डिपो रोड बारूद खदान शिव मंदिर, सांसद जी की गली।
शिवाजी और गांधी वार्ड: लल्ली चौक, साईं मंदिर, रॉयल कॉम्प्लेक्स के सामने, मोक्षधाम के अंदर, दरगाह के पास, मोहल्ला क्लीनिक।
मोती और जवाहर वार्ड: फांसी खदान, चक्कर रोड, टांगा स्टैंड गंज, इंदिरा कॉलोनी, माता मंदिर, जैन मंदिर, बीजेपी कार्यालय के सामने।
राजेंद्र और टैगोर वार्ड: शिव मंदिर, आबकारी कार्यालय, पार्क के अंदर, आंगनबाड़ी के पास।
विवेकानंद और जयप्रकाश वार्ड: साईं मंदिर के पास, दीनदयाल रसोई, सदर अखाड़ा, गंज मोक्षधाम, मस्जिद के सामने, स्कूल के पास।
अन्य प्रमुख स्थान: कोर्ट परिसर, नगर पालिका कॉम्प्लेक्स, एसपी बंगला परिसर, सराय कॉम्प्लेक्स, मीडिया सेंटर, कोठी बाजार शौचालय परिसर, एसपी ऑफिस शनि मंदिर।















Leave a Reply