Bhadohi Census Survey: 2967 Enumerators, 457 Supervisors Deployed


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही जनपद में आगामी जनगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3229 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए 10 चार्ज अधिकारी, 2967 प्रगणक और 457 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

इन सभी कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। प्रगणक 22 मई 2026 से 22 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और निर्धारित प्रारूप के अनुसार जानकारी एकत्र करेंगे।

योजनाओं और नीतियों के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक प्रक्रिया है। इसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों का निर्माण किया जाता है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

फील्ड ट्रेनर और मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त

जनगणना कर्मियों की सहायता के लिए 54 फील्ड ट्रेनर और 2 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।

ये प्रशिक्षक कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करेंगे।

लोगों से सहयोग की अपील

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने स्व-गणना करने वाले नागरिकों से कहा कि वे प्रगणकों को अपनी एसईआईडी (SEID) उपलब्ध कराएं, ताकि जिले की सही और अद्यतन जनसंख्या संबंधी जानकारी संकलित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *