दुर्ग जिले के भिलाई के गदा चौक पर बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूईआई ने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का पुतला भी दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा दोबारा करान
.

एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक के मामले में किया विरोध प्रदर्शन।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NSUI नेताओं का कहना था कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने सालभर मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पेपर लीक की खबरों से पूरे देश में नाराजगी है।
प्रदेश महासचिव NSUI आकाश कनौजिया ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि लाखों छात्रों के भरोसे का सवाल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, उससे छात्रों और अभिभावकों का विश्वास टूट रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिन लोगों की भूमिका सामने आए, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
आगे भी जारी रहेगा प्रदर्शन आकाश कनौजिया ने कहा कि NSUI आगे भी लगातार आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए मजबूत कानून बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन बता दें कि NEET परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। विपक्षी दल और छात्र संगठन लगातार परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक की वजह से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर दुर्ग में भी NSUI सड़क पर उतर आई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।














Leave a Reply