Bhopal Anganwadi Worker Kidnap | BJP Leader Extortion, Viral Video Threat


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Anganwadi Worker Kidnap | BJP Leader Extortion, Viral Video Threat

मनीष सोनी | राजगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजगढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को बंधक बनाकर पीटा और न्यूड वीडियो बनाया। - Dainik Bhaskar

राजगढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को बंधक बनाकर पीटा और न्यूड वीडियो बनाया।

“भोपाल से राजगढ़ लौटते समय परिचित महिला ने हाईवे पर लिफ्ट मांगी। कार रोकते ही 7-8 लोगों ने घेर लिया। मुझे जंगल ले गए। 3 घंटे तक पीटा। घड़ी, अंगूठी, लॉकेट, मोबाइल और नकदी छीन लिए। 20 लाख रुपए मांगे। घर से 61 हजार मंगवाए। डेढ़-डेढ़ लाख के चेक दिए। इसके बावूजद कपड़े फाड़कर मेरा न्यूड वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी।”

यह कहना है भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा का। आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया और धमका कर वसूली की। पढ़िए रिपोर्ट…

पिटाई की वजह से हाथों पर बने निशान दिखाते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष।

पिटाई की वजह से हाथों पर बने निशान दिखाते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष।

भाजपा नेता के मुताबिक, मारपीट के कारण उनकी आंखों में भी चोट आई है।

भाजपा नेता के मुताबिक, मारपीट के कारण उनकी आंखों में भी चोट आई है।

भाजपा नेता बोले- मेरे कपड़े फाड़कर वीडियो बनाया

दीपक शर्मा के मुताबिक, मैं भोपाल से राजगढ़ लौट रहा था। कुरावर और नरसिंहगढ़ के बीच हाईवे पर एक परिचित महिला खड़ी थी। उसने हाथ देकर कार रुकवाई। परिचित होने के कारण मैंने कार रोक दी। इसके तुरंत बाद 7-8 युवक आ गए। कार को घेर लिया। हथियार दिखाकर मुझे जबरन कार में बैठाया और जंगल ले गए।

दीपक के मुताबिक, आरोपियों ने मुझसे 20 लाख रुपए मांगे। जब मैंने रुपए नहीं होने की बात कही तो अपना मोबाइल देकर परिवार और परिचितों से पैसे मंगवाने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद मैंने पत्नी, बेटी और परिचितों से फोन पर बात कर करीब 61 हजार रुपए अकाउंट में डलवाए।

आरोपी लगातार धमका रहे थे कि गोली मार दो इसे। डर के कारण परिजनों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने वह रकम एक अन्य अकाउंट में ट्रांसफर करा ली। दीपक के अनुसार, आरोपियों ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के दो चेक भी लिए। कपड़े फाड़कर मेरा नग्न वीडियो बनाया।

भाजपा नेता ने आरोपियों को ऑनलाइन पैसे भेजे थे। उन्होंने इसके सबूत दिखाए।

भाजपा नेता ने आरोपियों को ऑनलाइन पैसे भेजे थे। उन्होंने इसके सबूत दिखाए।

हाईवे पर महिला ने रोकी कार, फिर शुरू हुआ खौफनाक खेल

एसपी अमित तोलानी के मुताबिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा 10 मई को भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे। नरसिंहगढ़-कुरावर मार्ग के बीच एक परिचित महिला ने उन्हें हाथ देकर रोका। जैसे ही उन्होंने कार रोकी। पहले से आसपास मौजूद कुछ युवक अचानक उनकी कार में घुस गए।

आरोपियों ने चाकू दिखाकर दीपक शर्मा को धमकाया। कार पर कब्जा कर लिया। उन्हें पीछे की सीट पर बैठा दिया। आरोपी उन्हें बंधक बनाकर सीहोर जिले की काली पहाड़ी के जंगल ले गए। वहां मारपीट की। अंगूठी, पेंडेंट, घड़ी, नकदी समेत अन्य सामान लूट लिए। एटीएम कार्ड और उसकी पिन भी ले लिए। आरोपियों ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर कियोस्क से करीब 60 हजार रुपए निकाल लिए।

पुलिस ने सीहोर जिले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सीहोर जिले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

7 आरोपी पकड़े, 5.97 लाख का सामान जब्त

एसपी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद दीपक शर्मा पुलिस के पास नहीं आए थे। वे डरे हुए थे। उन्होंने 12 मई को एफआईआर दर्ज कराई। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच में महिला आरोपी की पहचान होने के बाद पूरी साजिश की परतें खुलती चली गईं। पता चला कि यह सीहोर की गैंग है, जिसके सदस्यों पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं। एक-एक कर सभी आरोपियों देवा वंशकार, रवींद्र जीत डग, अदनान खान, कृष्णा यादव, तरुण मेवाड़ा, रितिक वाल्मीकि और मंजू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से 5.97 लाख का सामान बरामद किया गया है।

आरोपियों से 67 हजार नकद समेत कुल 5.97 लाख का सामान जब्त किया है।

आरोपियों से 67 हजार नकद समेत कुल 5.97 लाख का सामान जब्त किया है।

डकैती, अपहरण और बंधक बनाने का केस दर्ज

एसपी के अनुसार, आरोपियों पर डकैती, अपहरण और बंधक बनाने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चूंकि वारदात में पांच से अधिक आरोपी शामिल थे, इसलिए डकैती की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा अपहरण और बंधक बनाने से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

…………………..

यह खबर भी पढ़ें भाजपा नेता के अपहरण-लूट मामले में 7 बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के अपहरण, डकैती और मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अमित तोलानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया…. पूरी खबर पढ़िए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *