भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर की हत्या और आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में मृतक महिला के परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है कि घटना के बाद से उनकी नातिन देविका, जो इस मामले की मुख्य गवाह है, उस
.
परिवार ने यह भी कहा कि उनकी बेटी का अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो पाया है। शव अभी भी हमीदिया अस्पताल में रखा है। परिवार की परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बच्चों की मौजूदगी जरूरी होती है। दरअसल, 16 मई को एक शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी, फि उसने अपने आपको ही चाकू मारकर आत्महत्या कर ली थी।

हथौड़ा मारकर लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी।
8 दिन बाद भी नहीं हो पाया बेटी का अंतिम संस्कार
मृतक महिला की मां ने कहा कि पुलिस वाले बार-बार बोल रहे हैं कि कल ले लेना-परसों ले लेना, इस तरह के बहाने बना रहे हैं। हमारी बेटी का अभी तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है। क्योंकि बच्चों को ही उसका अंतिम संस्कार करना है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस के सामने कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हमें नहीं सौंप रहे।
थाना प्रभारी बोले- बच्ची फिलहाल बाल गृह में है
पिपलानी थाना प्रभारी ने परिजन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्ची को लेने के लिए परिजन थाने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और नियमों के तहत उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देश पर संबंधित केंद्र भेजा जाता है।
फिलहाल बच्ची बाल गृह में है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही उसे परिजन को सौंप दिया जाएगा। टीआई ने कहा कि पुलिस बच्ची को अपने पास क्यों रखेगी।
ये खबर भी पढ़ें…
फंदे पर युवक, नीचे खून सनी सरकारी टीचर की लाश

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कमरे में 29 वर्षीय सरकारी टीचर पूनम अहिरवार का खून से लथपथ शव मिला। उसके ऊपर अंबिकेश गौतम नाम के युवक का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव था। घटना स्थल से खून और बाल चिपका तवा भी बरामद हुआ, जिसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंका गया था। पढ़ें पूरी खबर…














Leave a Reply