Bhopal Summer Sports Camp Aroh 2026 Inaugurated by Minister Sarang; Focus on Holistic Development


भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 की मंगलवार रात से शुरुआत हो गई है। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेलों में अपना जौहर भी दिखाया।

.

मंत्री सारंग ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान से व्यक्तित्व निर्माण तक समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। इस वर्ष शिविर को पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़ाते हुए समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिकोण से नया स्वरूप और नया नाम दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोह का अर्थ है निरंतर आगे बढ़ना यानी, शिखर की ओर निरंतर प्रगति करना। इसी भावना के साथ यह शिविर युवाओं को खेल कौशल के साथ जीवन कौशल भी सिखाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि आरोह में खेल प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थिंयों के सर्वांगीण विकास केंद्रित गतिविधियां शामिल की गईं हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है जो शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक हो। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न आयामों में प्रदेश भर में विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों आयोजित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ किया।

मंत्री सारंग ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ किया।

इस वर्ष आरोह में होने वाली प्रमुख गतिविधियां इस वर्ष आरोह में खेल गतिविधियां, फिटनेस एवं स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन गतिविधियां, सामाजिक एवं पारिवारिक जुड़ाव, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता सहित करियर मार्गदर्शन गतिविधियों को शामिल कर विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रस्साकस्सी ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान रस्साकस्सी ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

मलखंभ और रस्साकसी हुई कार्यक्रम के दौरान मलखंभ और रस्साकस्सी की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय श्रीवास्तव, संचालक अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक बीएस यादव आदि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मलखंभ भी हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मलखंभ भी हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *