Bhopal UPSC Prelims Exam 2026


भोपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
UPSC परीक्षा को लेकर भोपाल में कड़े इंतजाम। - Dainik Bhaskar

UPSC परीक्षा को लेकर भोपाल में कड़े इंतजाम।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को भोपाल के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शहर के कुल 12,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

जारी सूची के अनुसार, परीक्षा केंद्र शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में बनाए गए हैं। अधिकांश केंद्रों पर 288 से 384 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि कुछ बड़े केंद्रों पर यह संख्या 480 से 576 तक रहेगी। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, एमएलबी गर्ल्स कॉलेज, सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, कोपल कॉलेज, मित्तल इंस्टीट्यूट और केएनपी कॉलेज शामिल हैं।

कड़ी चैकिंग के बीच होगी परीक्षा।

कड़ी चैकिंग के बीच होगी परीक्षा।

समय से पहले पहुंचना जरूरी, देर से एंट्री नहीं आयोग के निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। फोटो स्पष्ट न होने की स्थिति में पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखना अनिवार्य किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बार यूपीएससी प्रीलिम्स के बाद तुरंत प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का तुरंत अंदाजा मिल सकेगा।

21 अगस्त से मुख्य परीक्षा प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके लिए अलग से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *