CBI ने रेलवे अफसरों को गिरफ्तार किया:अनफीट से फीट कर देंगे कहकर कैंडिडेट से 5 लाख मांगे थे, रायपुर-दुर्ग से पकड़ाए




सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है। इनमें इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों रेल्वे में जॉब करते हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती के नाम पर करप्शन किया है। सीबीआई के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण में अनफिट करने की धमकी देकर दोनों ने एक अभ्यर्थी से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। अभ्यर्थी की शिकायत के बाद CBI ने कार्रवाई की। शनिवार को एक आरोपी रायपुर से, दूसरा आरोपी दुर्ग से पकड़ा गया। अब जानिए पूरा मामला सीबीआई के मुताबिक, रायपुर रेल मंडल में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती निकाली गई थी। एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। इन दोनों ही परीक्षाओं में अभ्यर्थी पास हो चुका था और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना शेष था। भिलाई में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टेक्नीशियन-2) बी. राजशेखर राव और सीसी-टीसी राजलक्ष्मी ने अभ्यर्थी से संपर्क किया था। उसे मेडिकल में अनफीट से फीट कर देंगे कहकर पैसों की मांग की गई थी। शिकायत के बाद बनाई ट्रैप करने की योजना शिकायत के बाद अधिकारियों ने 4 लाख 60 हजार रुपए के डमी नोटों की गड्डियां तैयार कीं और पूरी रकम के साथ आरोपियों को बुलाने की प्लानिंग की। शनिवार (16 मई) को लक्ष्मी रकम लेने रायपुर के VIP रोड स्थि​त करेंसी टावर पहुंची। सीबीआई की टीम पहले से वहां तैनात थी। राजलक्ष्मी ने जैसे ही अभ्यर्थी से 5 लाख रुपए लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। वहीं. बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। घर से कैश मिलने की खबर कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। जांच में टीम को घर से लाखों रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कितना पैसा मिला, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। गिरफ्तार कर उसी दिन दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश दीक्षा देशलहरा की अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है दोनों अफसरों की नियुक्ति रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी और दोनों ही वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। …………………… रिश्वत से जुड़ी खबर भी पढ़ें… मर्डर केस में फंसाने की धमकी, फिर मांगे 50 हजार..VIDEO:SI रंगे हाथों पकड़ाया; छटपटाते हुए कहा-जबरदस्ती कर रहे हो; प्रिंसिपल भी रिश्वत लेते अरेस्ट जांजगीर-चांपा में 35 हजार रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार-पटवारी गिरफ्तार:धान खरीदी केंद्र की गड़बड़ी छिपाने की थी घूस की मांग, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *