![]()
आरोपी की पहचान अहमद राइन के रूप में हुई है।
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सरेआम एक राह चलती नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लोधी कुइया इलाके में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के साथ इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पुलिस न
.
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत कर दी। लड़की शुरुआत में इस अचानक हुई घटना को समझ नहीं सकी, लेकिन जब उसने बचाव में जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी घबराकर वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान अहमद राइन के रूप में हुई, जो वार्ड नंबर 7, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी कुइया का ही निवासी है।
भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे परिजन, FIR दर्ज घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने भाजपा मंडल मंत्री सत्यम शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष निक्की ताम्रकार के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।















Leave a Reply