- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- City Fountains Were Turned On To Provide Relief From The Heat, And Cleanliness Was Also Monitored.
सागर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सागर
बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए सागर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा शहर में राहत के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर विभिन्न चौराहों पर मशीनों से पानी की फुहार छोड़ी जा रही है।
बुधवार को निगमायुक्त ने कटरा बाजार डिवाइडर और जय स्तंभ के पास लगे फव्वारे चालू कराए तथा शहर के सभी फव्वारों के नियमित संचालन और साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों को गर्मी में राहत मिलेगी और वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा। निगमायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए इंदिरा नेत्र चिकित्सालय, सुभाषनगर ब्रिज के पास बने 3R सेंटर का जायजा लिया। यहां रखी पुरानी कॉपी-किताबें, कपड़े, बर्तन, खिलौने सहित अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियों और सेल्फी प्वाइंट का अवलोकन किया। राहतगढ़ ब्रिज के पास बनी कबाड़ की तोप, टायरों से बने जिराफ और अन्य रचनात्मक मॉडल का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था देखी। इसके बाद अंबेडकर चौक, अप्सरा अंडरब्रिज, राधा तिराहा और संजय ड्राइव रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। भगतसिंह वार्ड में स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर वार्ड दरोगा प्रकाश ताम्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।















Leave a Reply