CM योगी ने 200 लोगों की समस्या सुनी:जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-प्राथमिकता पर निस्तारित करें समस्याएं




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यदि कोई अवैध रूप से किसी की जमीन पर कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। CM योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित किया गया। सुबह से ही लोग मंदिर पहुंचे थे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्या सुनी। एक महिला ने रोडवेज बस का पास बनवाने की अपील की। सीएम ने अधिकारियों से इस मामले को दिखवाने को कहा। कुछ लोग अपनी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इसकी जांच करा ली जाए। यदि कोई गलत तरीके से कब्जा कर रहा है तो उसपर कार्रवाई करें। जनता दर्शन में गोरखपुर से बाहर के लोग भी पहुंचे थे। उन्होंन भी अपनी समस्याएं बताईं। सीएम ने साथ मौजूद अधिकारियों से संबंधित जिलों के अधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने को कहा। कई लोग अपने परिजनों की गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करेगी। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की सीएम जनता दर्शन से पहले गोरखनाथ मंदिर की गोशाला गए। वहां गायों की सेवा की। सीएम को देखकर गोवंश उनके पास चले आए। उन्होंने उन्हें गुड़-चना खिलाया और साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। गर्मी में गोवंश को नहलाने का निर्देश भी दिया। बच्चों को दुलारा, चॉकलेट दी गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान सीएम को बच्चे दिखे को अपने पास बुला लिया। बच्चे लाइन से सीएम के पास खड़े हो गए। मुख्यमंत्री ने उनका नाम पूछा, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *