CM साय ने जांजगीर में लगाई जन चौपाल:कोसला गांव में योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को ‘सुशासन तिहार’ के तहत जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। उनके अचानक दौरे से प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए, जबकि ग्रामीणों में उत्सुकता देखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने मौके पर पहुंचे। ग्राम कोसला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे जन चौपाल का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। सीएम ने योजनाओं की ली जानकारी जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पेयजल व्यवस्था और सड़क मरम्मत जैसे विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने इस अवसर पर राजस्व संबंधी कई समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व मामलों में लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई विकास कार्यों की घोषणाएं की मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कोसला में कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। इनमें माता कौशल्या मंदिर का विस्तार, हाई स्कूल भवन का निर्माण, महिला कमांडो भवन और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए भवन निर्माण शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *