भोपाल के जंबूरी मैदान में बुधवार को ग्राम रोजगार सहायकों का महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल्द ही ग्राम रोजगार सहायकों के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर फैसला लिया जाएगा।
.
उन्होंने कहा कि यदि किसी रोजगार सहायक पर आपराधिक मामला दर्ज होता है और बाद में वह निर्दोष साबित हो जाता है, तो उसे दोबारा सेवा में लेने की गारंटी दी जाएगी।
वहीं सम्मेलन में आए लोग CM की घोषणाओं के बाद नाराज दिखे। रोजगार सहायकों कहा कि CM ने हमारी मांगों को शून्य कर दिया। कार्यक्रम में सीएम बस पूर्व में हुई घोषणाओं को पढ़कर चले गए।
उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से वेतन वृद्धि नहीं हुई। 15 साल से नौकरी करने के बावजूद किसी तरह का लाभ नहीं मिला।
सम्मेलन की तस्वीरें…

सम्मेलन में सीएम को त्रिशूल और शाल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रोजगार सहायक पहुंचे।

ग्राम रोजगार सहायक के प्रभारी ने माला पहनाकर सीएम को सम्मानित किया।
सम्मेलन में आने का कोई फायदा नहीं हुआ
ग्राम रोजगार सहायक (GRS) अरविंद कुमार ने कहा कि कड़ी गर्मी के बावजूद वे अपने खर्चे पर सम्मेलन में शामिल हुए, लेकिन यहां आने से उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।
अरविंद ने दावा किया कि अब तक 300 से 400 GRS की मौत हो चुकी है, लेकिन उनके परिवारों को भी कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
महंगाई लगातार बढ़ रही लेकिन वेतन वही
सम्मेलन में शामिल अन्य ग्राम रोजगार सहायकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि CM कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोजगार सहायकों के मुताबिक, सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया।
अन्य GRS कर्मी ने कहा कि पिछले तीन साल से उनका वेतन नहीं बढ़ा है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खर्च और बढ़ गया है। इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को जल्द उनकी मांगों पर फैसला लेना चाहिए।
CM की स्पीच की 3 बड़ी बातें…
- हमने रोजगार सहायकों की आयु सीमा 62 साल की है। जो बहनें रोजगार सहायक हैं उन्हें प्रसूति अवकाश, मातृत्व अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, पुरुष ग्राम रोजगार सहायक को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा।
- आज यहां आ रहे हमारे दो रोजगार सहायक हुरजी मेड़ा और लखन कमोदिया की असमय मृत्यु हुई है। मैं दोनों साथियों के परिवारों को दस-दस लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा करता हूं। जो घायल हैं उनके इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी।
- कोई भी अभियान हो, दिल्ली से चले या भोपाल से चले, आपके बिना पूरा नहीं हो सकता। यह पक्की बात है। अगर इस पूरे कार्यक्रम की ड्राइविंग सीट पर कोई है, तो वह आप सभी हैं।
यह खबर भी पढ़ें…
रोजगार सहायकों के रिटारमेंट की उम्र 62 साल होगी

भोपाल के जंबूरी मैदान पर ग्राम रोजगार सहायकों का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं।
सीएम ने कहा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हर सेक्टर में काम कर रहे हैं। बिना मांगे आपकी तरफ ध्यान दे रहे हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है। आपको जब काम का टारगेट देते हैं तो काम आप करो आपकी चिंता सरकार करेगी। ये आवश्वासन आपको दे रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…














Leave a Reply