Datia RTI Demand Rs 1.66 Lakh



दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में सोमवार को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने पहुंचे एक अधिवक्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के बीच विवाद हो गया। बहस के दौरान डीपीओ अरविंद उपाध्याय ने अपना कॉलर अधिवक्ता शंभू गोस्वामी के हाथ में पकड

.

अधिवक्ता शंभू गोस्वामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और डीपीओ के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत करते हुए आरटीआई लगाई थी। इसके जवाब में विभाग ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 66 हजार रुपए की मांग करते हुए उन्हें नोटिस भेजा था।

अधिवक्ता का आरोप है कि इतनी बड़ी राशि की मांग जानबूझकर की गई, ताकि आवेदक पीछे हट जाए और जानकारी न देनी पड़े। साथ ही, विभाग ने यह भी स्पष्ट नहीं किया था कि यह राशि किस मद या चालान के जरिए जमा की जानी है।

नकद राशि जमा करने की बात पर शुरू हुई बहस सोमवार को अधिवक्ता शंभू गोस्वामी 1.66 लाख रुपए नकद लेकर सीधे डीपीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से राशि जमा कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जब कर्मचारियों ने नकद राशि लेने से इनकार कर दिया और डीपीओ ने दस्तावेजों का अवलोकन कराने से मना किया, तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

डीपीओ ने पकड़ाया कॉलर, वकील ने लगाए आरोप वायरल वीडियो में डीपीओ अरविंद उपाध्याय कुर्सी से उठकर अधिवक्ता के सामने आते हैं और अपना कॉलर आगे करते हुए उसे पकड़ने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिवक्ता गोस्वामी ने डीपीओ पर अपनी कमियां और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *