DDU में पेड़ कटाई से छात्रों और ABVP का प्रदर्शन:बोले- करेंगे चिपको आंदोलन, लगे 'कुलपति तुम होश में आओ' के नारे




गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर छात्रों और छात्र संगठनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मेन गेट पर छात्रों और ABVP छात्र संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप
कुलपति ‘तुम होश में आओ, डीडीयू कुलपति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाने लगे। लगभग सैकड़ों की संख्या में छात्र और अलग अलग छात्र संगठन भी मौजूद हैं। इसको देखते हुए डीडीयू प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। छात्रों का दावा है कि 8 महीने में 3000 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। इसके लिए कुलपति ने एक करोड़ रुपए से अधिक में डील की है। छात्रों का कहना है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की ओर से पेड़ों की कटाई से जुड़े पूरे आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए, तो आंदोलन किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलग अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की ओर से पेड़ों की कटाई से जुड़े पूरे आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए,तो हमलोग ऐसे ही बैठे रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *