Dhamtari IPL Satta Arrest | Rs 5.40 Lakh Seized


छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीजी कॉलेज मैदान में एक कार के भीतर मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते हुए उन्हें पकड़ा। आरोपियों से लगभग 5.40 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

.

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं और पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि कार के भीतर बैठे दो व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमीत वाधवानी (30 वर्ष, नीलकमल गली आमापारा, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी) और विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू (30 वर्ष, विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी) बताया।

पुलिस जांच में उनके मोबाइल फोन में ‘All Panel Exchange’ नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित पाई गई, जिसके माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत पर दांव लगाया जा रहा था।

आरोपियों अमीत वाधवानी और विजय ग्वालानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन मोबाइल, दो रियलमी मोबाइल, 5,200 रुपये नकद और एक टाटा नेक्सॉन कार जब्त की। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य लगभग 5 लाख 40 हजार 200 रुपये आंका गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *